भाजपा में कल्‍याण सिंह के लिये गडकरी ने बनायी रेड कार्पेट

Nitin Gadkari brings Kalyan singh in BJP
उत्‍तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍यमंत्री कल्‍याण सिंह एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी में वापसी कर रहे हैं। पार्टी के प्रदेश अध्‍यक्ष के बयान से लगभग साफ हो गया है कि वो जल्‍द ही सदस्‍यता भी ग्रहण कर लेंगे। मजेदार बात यह है कि ऐसा क्‍या हुआ कि कल तक भाजपा को खरी खोटी सुनाने वाले कल्‍याण उसी पार्टी में वापस आ रहे हैं। पार्टी सूत्रों की मानें तो कल्‍याण का कल्‍याण करने वाले और कोई नहीं नितिन गडकरी हैं।

जी हां भाजपा के दफ्तर में कल्‍याण के पुन:आगमन के लिये गडकरी ने ही कल्‍याण के लिये रेड कार्पेट बिछाने का काम किया है। खास बात यह है कि उनकी मदद किसी और ने नहीं बल्कि राजनाथ सिंह ने की है। जबकि एक समय था जब राजनाथ सिंह कल्‍याण के धुर विरोधी हुआ करते थे।

भाजपा की अंत्‍योदय इकाई जो गडकरी की फेवरेट इकाई है, उससे जुड़े एक नेता के मुताबिक पिछले महीने ही कल्‍याण गडकरी से मिले थे। यह मुलाकात दिल्‍ली में हुई थी। उसके बाद से ही गडकरी ने यूपी भाजपा में कल्‍याण की वापसी का रास्‍ता तैयार करना शुरू कर दिया था। इस बाबत गडकरी ने सीधे राजनाथ सिंह से बात की।

चूंकि अब कल्‍याण में वो दम नहीं रह गया है, कि वो राजनाथ को किसी भी प्रकार का नुकसान पहुंचा सकें, इसलिये राजनाथ ने आलाकमान के हुकुम को सिर आंखों पर रखा और पार्टी के अन्‍य वरिष्‍ठ नेताओं को राजी करने में जुट गये। राजनाथ के इस काम में कल्‍याण सिंह की मुंह बोली बहन उमा भारती ने भी उनका साथ दिया। इस पूरे काम में गडकरी ने खुले तौर पर इसलिये कुछ नहीं कहा, क्‍योंकि वो नहीं चाहते हैं कि पार्टी के अंदर अंदरूनी कलह पैदा हो, क्‍योंकि पहले ही अंदरूनी कलह से पार्टी जूझ रही है। गडकरी ने इसीलिये राजनाथ सिंह को ही चुना, ताकि बाद में कल्‍याण का विरोध करने वाला कोई नहीं रह जाये।

चूंकि यह पार्टी के लिये महत्‍वपूर्ण फैसला था, लिहाजा शुक्रवार को एक बैठक बुलाई गई, जिसमें कल्‍याण के नाम पर सहमति बन गई। बैठक के तुरंत बाद प्रदेश अध्‍यक्ष लक्ष्‍मीकांत बाजपेयी के बयान ने लगभग साफ कर दिया है कि कल्‍याण का कल्‍याण हो गया है। उन्‍होंने कहा कि कल्‍याण के आने से पार्टी को मजबूती मिलेगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+