युवती से छेड़छाड़ करने वाले आईएएस को मिली जमानत

IAS involved in molestation released on bail
लखनऊ। कथित तौर पर बलात्कार के प्रयास और युवती से छेड़छाड़ के आरोपी भारतीय प्रशासनिक सेवा के वरिष्ठ अधिकारी शशिभूषण लाल को जिला अदालत ने जमानत दे दी। जिला न्यायाधीश के.के.शर्मा ने श्री लाल की जमानत की अर्जी मंजूर की।

आरोपी आईएएस को पिछले एक अक्टूबर को दिल्ली से आ रही लखनऊ मेल में एक युवती के साथ छेड़छाड़ तथा बलात्कार के प्रयास के आरोप में गिरफ्तार किया गया था। श्री लाल 2001 बैच के आईएएस अधिकारी हैं तथा तकनीकी शिक्षा विभाग में विशेष सचिव पद पर तैनात थे। इस घटना के बाद राज्य सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया था।

मालूम हो कि लखनऊ मेल से दिल्ली से लखनऊ आते समय एक बहुराष्ट्रीय कंपनी में काम करने वाली युवती ने उन पर छेड़छाड़ करने तथा बलात्कार का प्रयास करने का आरोप लगाया था। बैंक में सहायक प्रबंधक की बैटी अपनी मां के साथ एसी कोच में सफर कर रही थी तथा वह श्री लाल की सामने वाली बर्थ पर बैठी थी।

उसका कहना था कि वह बाथरूम जा रही थी उसी वक्त आरोपी ने उसके साथ अश्लील हरकत की तथा बलात्कार का प्रयास किया। आरोप इतने गंभीर थे कि श्री लाल को राजकीय रेल पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। उन्हें भारतीय दंड विधान की धारा 294 तथा 354 के तहत गिरफ्तार कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+