नयी शादी नया माजा- श्रीप्रकाश जायसवाल की राखी सावंत से शादी!
कानपुर। केंद्रीय कोयल मंत्री श्री प्रकाश शुक्ला की अभद्र टिप्पणी को लेकर पूरा देश नाराज है। कहीं उनके पुतले जलाये जा रहे हैं तो कहीं उनकी शव यात्रा निकाली जा रही है। मगर आज कानपुर में कुछ अलग ढंग का ही विरोध प्रदर्शन देखने को मिला। महिलाओं पर की गई अभद्र टिप्पणी से नाराज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यर्ताओं ने आज एक बड़ी होर्डिंग पर श्रीप्रकाश जायसवाल और आइटम गर्ल राखी सावंत को वरमाला डालते हुए दिखाया। इस होर्डिंग पर लिखा था "नई शादी, नया मजा"। कार्यकर्ताओं ने इस होर्डिंग के साथ जायसवाल की पूरे शहर में बारात निकाली।
अंत में होर्डिंग पर चिपके श्रीप्रकाश जायसवाल के पोस्टर पर कालिख पोती गई और उसे आग के हवाले कर दिया गया। मालूम हो कि "नई नई जीत और नई नई पत्नी का जश्न सब मनाते हैं। जैसे जैसे समय बीतेगा, जीत पुरानी होती जाती है, जैसे जैसे समय बीतता है पत्नी पुरानी होती जाती है, वो मजा नहीं रहता है।" बवाल मचने और लगातार आलोचना होने के बाद केन्द्रीय कोयला मंत्री को अक्ल आयी और उन्होंने अपने उस बयान के लिए माफी मांग ली। इस मामले में कानपुर में जायसवाल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के भी आदेश दिये गये।

गौरतल है कि आज दोपहर भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेता श्रीकृष्ण बड़े के नेतृत्व में महिलाओं के एक समूह ने शिक्षक पार्क में बीजेपी कार्यालय के सामने एक बड़ी होर्डिंग लगाई। इस प्रतिकात्मक शादी के मौके पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने ढोल बजाकर खुशियां मनाई। कार्यकर्ताओं ने जायसवाल के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की और उनके पुतले में आग लगाई। इस पोस्टर में मनमोहन सिंह की भी फोटो थी जिसके नीचे लिखा गया था कि बारातियों का स्वागत कोयले से किया जायेगा। इस मामले में सामने आने के बाद से ड्रामा क्विन राखी सावंत भड़क गईं और मीडिया के सामने आकर श्रीकृष्ण को खूब खरी खोटी सुनाई।












Click it and Unblock the Notifications