राजकोट से एक भी सीट जीत कर दिखा दें सोनिया जी: मोदी
अहमदाबाद। गुजारात में चुनावी बिगुल फुंक चुका है। तैयारियां युद्ध स्तर पर शुरु हो गईं हैं और पक्ष, विपक्ष का घेराव शुरु हो गया है। गुजरात की लड़ाई सीधे तौर पर नरेन्द्र मोदी बनाम यूपीए आलाकमान सोनिया गांधी के बीच होती दिखाई दे रही है। बुधवार को सोनिया गांधी गुजरात के राजकोट में थी। उन्होंने भाजपा पर जमकर हमला बोला मगर मोदी का नाम तक नहीं लिया। सोनिया के हमले पर पलटवार करते हुए मोदी ने अपने रैली में सोनिया के भाषण को अखबारों ने प्रकाशित न हो सकने पर चुटकी लेते हुए कहा कि राजकोट की सारी सीटे भाजपा ही जीत कर ले जायेगी।
उल्लेखनीय है कि बुधवार को सोनिया गांधी ने गुजरात के विकास के दावों को धोखा बताते हुए कई समस्याओं पर राज्य सरकार को निशाने पर लिया था। 3 साल बाद गुजरात में जनसभा कर रही कांग्रेस आला कमान सोनिया गांधी ने नरेन्द्र मोदी को आड़े हाथों लिया। मोदी पर काउंटर अटैक करते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि हमने विरोधियों की परवाह ना तो पहले की है और ना अब करते हैं। सोनिया ने कहा विरोधी सिर्फ बर्बादी और अंधकार की बात करते हैं। गुजरात में हुए विकास पर सोनिया गांधी ने कहा कि गुजरात में तो विकास का काम सबसे ज्यादा कांग्रेस ने ही किया है और गुजरात के लोगों का जो नाम हुआ है वो सिर्फ और सिर्फ उनकी मेहनत के चलते हुआ है।

सोनिया के इस भाषण के बाद अब मोदी ने हमलावर रुख अपनाते हुए कहा कि 2009 में जीतकर आए यूपीए 2 ने 100 दिन में महंगाई खत्म करने का वादा किया था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। मोदी एक खास रणनीति के तहत काम करते दिखाई दे रहे हैं। इसी पर मोदी ने केंद्र को उस वादे की याद दिलाई जिसमें एक करोड़ लोगों को रोजगार देने की बात की गई थी। मोदी ने कांग्रेस को वो दिन भी याद दिलाया जब पिछले विधानसभा चुनाव में 2007 के विधानसभा चुनाव में छोटा उदयपुर की सीट से कांग्रेस हार गई थी।












Click it and Unblock the Notifications