मोदी के आरोपों का जवाब ना दे सकीं सोनिया, FDI का किया समर्थन

सोनिया ने कहा कि गुजरात के बड़े-बड़े उद्योग कांग्रेस के शासन के दौरान स्थापित हुए। मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए सोनिया गांधी ने कहा कि अगर सरकार को लोगों की इतनी ही चिंता है तो अपने राज्य में वैट कम क्यों नहीं करते। मोदी का बिना नाम लिये सोनिया ने कहा कि गुजरात में हक मांगने पर लोगों को गोली मरवा दी जाती है। मोदी का नाम लिये बगैर सोनिया ने कहा कि उन्हें विरोधियों की तरक्की रास नहीं आती है क्योंकि वो सिर्फ अंधकार के बारे में सोचते हैं। वो तरक्की का तगमा लेकर घूमते हैं।
सोनिया ने कहा कि कांग्रेस ने जितना विकास किया, उतना किसी ने नहीं किया। सोनिया ने कहा कि गुजरात में कोई सुरक्षित नहीं है। महिलाओं पर अत्याचार हो रहा है। सोनिया ने मोदी सरकार से पूछा कि वह विकास के बड़े-बड़े दावे कर रही है, लेकिन सौराष्ट्र के किसान खुदकुशी क्यों कर रहे हैं? नर्मदा का पानी अभी तक सौराष्ट्र तक क्यों नहीं पहुंचा है?












Click it and Unblock the Notifications