मोदी की मांद में घुसकर आज हर सवाल का जवाब देंगी सोनिया

Narendra Modi and Sonia Gandhi
अहमदाबाद। बयानबाजी पर मचे बवाल के बीच नरेंद्र मोदी के गढ़ में पहुंच रही है कांग्रेस आलाकमान सोनिया गांधी। सोनिया गांधी आज गुजरात के राजकोट स्थित रेसकोर्स मैदान में एक जनसभा को संबोधित करने वाली हैं। सोनिया के इस जनसभा को गुजरात विधानसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर लिया जा रहा है। जानकारों का कहना है कि सोनिया ने यह दौरा उन आरोपों का जवाब देने के लिये रखा है जो नरेन्‍द्र मोदी ने उनपर लगाया था। राजनीतिक जानकारों का यह भी कहना है कि विधानसभा चुनाव के मद्दे नजर सोनिया, नरेन्‍द्र मोदी को करारा जवाब देंगी। संभावना यह भी व्‍यक्‍त की जा रही है कि सोनिया के साथ ही साथ कांग्रेस के अन्‍य दिग्‍गज नेता भी इस जनसभा में शामिल होंगे।

आपको बताते चलें कि कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के विदेश दौरों पर खर्च को लेकर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर हमला बोला था। मोदी ने कहा था कि मैंने अखबारों में खबर पढ़ी कि सोनिया गांधी के बीते कुछ सालों में विदेश दौरों पर 1880 करोड़ रुपये खर्च हुए। अब प्रधानमंत्री इस मसले पर देश को जवाब दें। कांग्रेस ने मोदी के इन आरोपों को सिरे से खारिज किया था कि सोनिया गांधी के विदेश यात्रा पर सरकारी खजाने से 1800 करोड़ रुपये खर्च किए गए हैं। मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा था कि सोनिया के विदेश दौरे पर हुए खर्च को लेकर जुलाई में अखबार में खबर छपी थी।

कई अखबारों ने सोनिया गांधी के बारे में खबर छापी थी। उन्‍होंने सवाल किया कि यदि खबर गलत थी कांग्रेस और सरकार ने अब तक कानूनी नोटिस क्‍यों नहीं दिया। सोनिया के दौरों पर सरकारी खजाने से हुए खर्च को लेकर मनमोहन सिंह को जवाब देना चाहिए। सोनिया के दौरे को देखते हुए शहर की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+