सरकार ने नहीं सोनिया ने खुद उठाया इलाज का खर्च: CIC

sonia gandhi
नई दिल्‍ली। कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी पर गुजरात के मुख्‍यमंत्री नरेंद्र मोदी ने विदेशी दौरे पर सरकारी खर्च का आरोप लगाया था, इसपर केंद्रीय सूचना आयुक्‍त (सीआईसी) ने बताया कि सोनिया ने इलाज के लिए सरकार से कोई पैसा नहीं लिया था। मोदी ने अखबार की रिपोर्ट के आधार पर ऐसा आरोप लगाया था कि पिछले कुछ सालों में सरकार ने सोनिया गांधी के विदेशी दौरों पर 1808 करोड़ रुपये खर्च किए हैं।

केंद्रीय सूचना आयुक्‍त (सीआईसी) सत्‍यानंद ने एक आरटीआई रिपोर्ट के जवाब में कहा था कि पिछले साल अगस्‍त-सितंबर में इलाज कराने अमेरिका गई सोनिया गांधी ने सरकार से किसी भी तरह से पैसे की मदद नहीं ली थी। सीआईसी की यह रिपोर्ट मोदी द्वारा लगाए गए आरोपों का जवाब देने में समर्थ हो या ना हो, लेकिन इस रिपोर्ट से इतना जरूर साफ होता है कि पिछले साल सोनिया गांधी के इलाज पर सरकारी खर्च नहीं हुए थे।

यूपी के मुरादाबाद स्थित आईटीआई ऐक्टिविस्‍ट नवीन कुमार ने मई में एक याचिका दाखिल कर जवाब में यह जानकारी मांगी थी। उनका सवाल था कि क्‍या पिछले साल अगस्त-सितंबर में अमेरिका में चल रहे सोनिया के इलाज पर सरकारी खर्च किया गया था? इस आरटीआई का जवाब देने के लिए सीआईसी ने सभी मंत्रालयों से इसकी जानकारी मांगी थी। मंत्रालयों से जवाब आया कि सोनिया ने अपने इलाज के लिए कोई सरकारी लाभ नहीं लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+