कांग्रेस-बीजेपी ने केजरीवाल को कहा, वेलकम नेता जी

नई दिल्ली। मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने औपचारिक रूप से ऐलान कर दिया कि वो और उनकी पार्टी क्या करने वाली है। वो सत्ता परिवर्तन नहीं व्यवस्था परिवर्त में यकीन रखते हैं इसलिए वो राजनीति में कूदे हैं। जिसके बाद से नेताओं की प्रतिक्रियाओं का दौर जारी है।

कांग्रेस ने केजरीवाल के इस कदम पर खुशी जाहिर करते हुए कहा है कि वेलकम नेता जी...बैंगलोर में कांग्रेस कार्यकर्ता सुशील चौधरी ने कहा कि हम तो पहले ही कह रहे थे कि आप राजनीति में आ जाइये लेकिन आप ही हैं जो तैयार नहीं थे लेकिन आखिरकार आप ने अपना असली रंग दिखा ही दिया।

हालांकि कांग्रेस की इन बातों में खुशी कम कम व्यंग ज्यादा नजर आ रहा है। कांग्रेस के कदद्वार नेता हरीश रावत ने कहा कि देश में हर कोई स्वतंत्र है और कोई भी राजनीति में आ सकता है अगर केजरीवाल भी आ गये हैं तो कोई अनोखी बात तो है नहीं, उनका हम दिल खोलकर स्वागत करते हैं। अब आर-पार की लड़ाई होगी। वहीं बीजेपी ने भी केजरीवाल के लिए कहा कि हम उनका स्वागत करते हैं।

गौरतलब है कि मंगलवार को अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि अगर वो और उनकी पार्टी में से कोई भी सत्ता में आता है तो वो केवल जनता के लिए ही काम करेगा। हमारी इच्छा है कि जनता का हक उसे मिले। हमने पहले ही तय कर रखा है कि अगर हमसे कोई जीतता है और संसद में पहुंचता है तो मात्र 10 दिनों के ही अंदर उसे अपने सारे किये वादे निभाने होगा।

क्योंकि वहां ऐसे लोभी लोग है जो कब आपको घेर लेंगे आपको पता ही नहीं चलेगा। यही नहीं संसद की अंदर की कुर्सी में बिच्छु बैठे हुए है जो कब आपको काट लेंगे आपको मालूम ही नहीं होगा। हमें राजनीति नहीं आती लेकिन जनता के लिए हमें यह करना पड़ रहा है। देश में जनतंत्र और प्रजातंत्र नाम की कोई चीज है। बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने देश को लूटा है और जनता का इस्तेमाल करते हुए उसे धोखा दिया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+