होटल में मिला महिला का शव, पति फरार

murder
नई दिल्‍ली। नई दिल्‍ली रेलवे स्‍टेशन के पास संगतराशन इलाके में एक होटल में ठहरी महिला की हत्‍या का दी गई। महिला को उसके पति ने गला घोंटकर मार डाला, और फिर लापता हो गया। यह मामला पहाड़गंज के 'करण पैलेस' होटल का है। दिल्‍ली के मौजपुर का रहने वाला राशिद अपनी पत्‍नी शाजिया को लेकर सोमवार दोपहर इस होटल में आकर ठहरा था।

मंगलवार दोहपर जब होटल के कर्मचारियों ने घंटी बजाई तब अंदर से कोई जवाब नहीं आया। कोई प्रतिक्रिया ना आने पर दरवाजा खोला गया, तो वहां शाजिया का शव मिला। तुरंत पुलिस को इस मामले के बारे में खबर कर दी गई। पुलिस की प्राथमिक जांच के आधार पर ऐसा बताया जा रहा है कि शाजिया की हत्‍या गला दबाकर या दम घोंटकर की गई।

पत्‍नी की मौत के बाद पति लापता हो गया, जिसके कारण संदेह सीधा उसी पर जा रहा है। शाजिया के परिवार वालों को पुलिस ने सूचना दी। परिवार के लोगों ने आकर शव की शिनाख्‍त की। परिवार ने बताया कि दोनों की शादी लगभग डेढ़ साल पहले हुई थी। पुलिस ने पति के खिलाफ हत्‍या का मामला दर्ज कर लिया है। राशिद की तलाश अब शुरू हो गई है।

ऐसा बताया जा रहा है कि राशि और शाजिया का तलाक हो गया था, लेकिन बाद में उन दोनों के बीच समझौता भी हो गया था। राशिद शाजिया को अपने साथ ले आया था। होटल के कर्मचारियों ने राशि को सुबह जाते हुए देखा था। उसके बाद दोहपर तक कमरे से कोई हरकत न होने पर उनको शक हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+