कार में लगी आग से जिंदा जल गया परिवार

fire
नई दिल्‍ली। होडल थानाक्षेत्र में नेशनल हाईवे पर मंगलवार को एक कार हादसे में लगी आग से दिल्‍ली के अग्रवाल परिवार के सात लोग जिंदा जल गए। हादसे के बाद अग्रवाल परिवार में मातम मनाने के लिए भी कोई नहीं बचा। इस दर्दनाक हादसे में घर के मुखिया अशोक अग्रवाल, पत्‍नी मंजू अग्रवाल, बेटा अमित, बहू सीमा और 12 साल के पोते शोभित की दर्दनाक मौत हो गई। मथुरा से लौटते वक्‍त यह भयानक हादसा हुआ।

इस हादसे के बाद पूरे इलाके में सन्‍नाटा पसरा हुआ है। कभी किसी ने सोचा भी नहीं था कि अग्रवाल परिवार का अंत इतना दर्दनाक होगा। इस समय अग्रवाल परिवार के पांचों सदस्‍यों की लाश होडल के अस्‍पताल में है, पोस्‍टमॉर्टम के बाद उनके रिश्‍तेदारों को सौंप दिया जाएगा। अभी पूरी तरह से साफ नहीं हुआ है कि कार में आग कैसे लगी। गांधी जयंती के छुट्टी के दिन परिवार के लोग भगवान का दर्शन करने के लिए वृंदावन गए थे।

हरियाणा में पलवल और होडल के नेशनल हाइवे पर अग्रवाल परिवार की सेंट्रो कार सड़क पर खड़े ट्रैक्‍टर से टकरा गई। पुलिस के अनुसार टकराने के बाद कार में आग लग गई। आग लगते ही कार के सेंट्रल लॉकिंग सिस्टम ने काम करना बंद कर दिया जिसके कारण कार में सवार लोग बचने के लिए कार से बाहर नहीं निकल पाए, और जलकर सभी की मौत हो गई। इस दौरान आस-पास मौजूद लोगों ने कार पर रेत डालकर बुझाने की कोशीश भी की, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

उस दौरान मौजूद लोगों की कोशीश यही थी कि किसी तरह से कार में मौजूद लोगों को निकाला जा सके लेकिन आग इतनी भयानक थी कि कार के नजदीक जाना भी मुश्किल था। लोगों ने दमकल विभाग को सूचना दी थी लेकिन दमकल की टीम काफी देर में पहुंची। इस हादसे ने एक बार फिर गाडि़यों में लगने वाले गैस किट्स पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+