यूपी में अपराधी मस्‍त हैं और जनता त्रस्‍त: भाजपा

UP Govt has lost control Over Law and Order, Alleges BJP
लखनऊ। राज्य की कानून व्यवस्था को ध्वस्त बताते हुए भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता विधान परिषद सदस्य हृदयनारायण दीक्षित ने कहा कि सपा सरकार से अपनी राजधानी लखनऊ की कानून व्यवस्था भी संभाले नहीं संभालती। श्री दीक्षित ने रविवार को प्रदेश भाजपा मुख्यालय में संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा कि राजधानी में आम जनता के सामने से एक अबोध बच्चे का अपहरण किया जाना और बाद में उसकी हत्या हो जाना पुलिस व सरकार के लिए गंभीर चुनौती है।

राजधानी में भी हत्या और लूट की घटनाएं बढ़ी हैं। पूरे राज्य की यही स्थिति है। जनता में दहशत है। अपराधी बेखौफ हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि सपा सरकार के 6 माह कानून व्यवस्था पर भारी पड़े हैं। अपराधों में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। जघन्य अपराधियों पर चल रहे मुकदमों की वापसी की सपाई घोषणा से भी अपराधी उत्साहित हैं।

अपराधियों का खुलकर खेलना खतरनाक है। सपा सरकार कानून व्यवस्था के मोर्चे पर बुरी तरह असफल रही है। सपाई पुलिस को अपना काम नहीं करने देते। इसी का नतीजा है कि कानून व्यवस्था ध्वस्त है। पार्टी ने मुख्यमंत्री से मांग की कि पुलिस को पार्टी के बेजा नियंत्रण से मुक्त करें और उसे यथाविधि काम करने दें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+