किंगफिशर के इंजीनियर हड़ताल पर, 40 उड़ाने रद्द

kingfisher
बैंगलोर। आर्थिक समस्‍याओं का सामना कर रही किंगफिशर एयरलाइंस के इंजीनियरों के हड़ताल पर चले जाने से अ‍ब तक इसकी 40 उड़ाने रद्द कर दी गई है और ऐसा कहा जा रहा है कि यात्रियों को उनके पैसे वापस कर दिये जायेंगे। दिल्‍ली से जाने वाली आज की सभी तीस उड़ाने रद्द कर दी गई है।

गौरतलब है कि इंडियन एयरलाइन्‍स सहित कई एयरलाइन्‍स घाटे में चल रही हैं जिससे कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है। जिसके कारण कर्मचारी आये दिन हड़ताल पर जाते रहते हैं और यात्रियों को भारी दिक्‍कतों का सामना करना पड़ता है। अभी कुछ दिनों पहले ही किंगफिशर के ही पाइलेटों ने हड़ताल कर दी थी जिससे कि लगभग 30 उड़ानों को रद्द करना पड़ा था।

सरकार ने विमानन उद्योग की खस्‍ता हालात को देखते हुए 49 प्रतिशत विदेशी निवेश की अनुमति दे दी है। जिससे भविष्‍य में इस समस्‍या से राहत मिल सकती है। भारत की मुख्‍य विमानन सेवा इंडियन एयरलाइन्‍स भी घाटे में है।

इस दौरान किंगफिशर एयरलाइन्‍स के कर्मचारियों की आपस में मतभेदों की भी खबर आ रही है जिससे नाराज कुछ कर्मचारी हड़ताल पर हैं। किंगफिशर एयरलाइन्‍स के मालिक विजय माल्‍या हैं। कंपनी के अनुसार एयरलाइन्‍स पर भारी कर्ज है जिसके कारण कर्मचारियों को सही समय पर वेतन नहीं मिल पा रहा है और प्रबंधन की भी समस्‍याएं हैं। एयरलाइन्‍स की इन समस्‍याओं के कारण यात्रियों को असमय मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। जिससे उनका कीमती वक्‍त खराब होता है। मुंबई एयरपोर्ट पर उड़ान का इंतजार कर रहे एक यात्री मृत्‍युंजय का कहना है कि मेरी फ्लाइट सुबह 6 बजे की थी लेकिन फ्लाइट रद्द होने के कारण वह अपने गंतव्‍य तक नहीं पहुंच सके।

फिलहाल स्‍‍थायी तौर पर इससे अभी भी यात्रियों को राहत मिलती नजर नहीं आ रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+