कश्मीर में मुठभेड़ में पांच पाकिस्तानी आतंकवादी ढेर
श्रीनगर। जम्मू और कश्मीर के उत्तरी गांदेरबल जिले के कंगन क्षेत्र में सोमवार को सुरक्षा बलों के साथ हुई भारी गोलीबारी में पांच आतंकवादी ढ़ेर हो गए। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सभी आतंकवादी पाकिस्तानी थे। इन सभी आतंकियों का संबंध हिजबुल मुजाहिदीन से था। सेना के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल जेएस बरार ने बताया कि कंगन क्षेत्र के वंगाट वन में चलाए गए एक अभियान में पांच आतंकवादी मार गिराए गए हैं।
अधिकारियों ने बताया कि इस घटना से गांदेरबल जिले के वानगत गांव के वनक्षेत्र में आतंकवादियों के गुट की मौजूदगी का सुराग हाथ लगा है। राष्ट्रीय राइफल्स के जवानों और राज्य पुलिस के विशेष कार्रवाई समूह ने साझा कार्रवाई शुरू की। उन्होंने कहा कि जब आतंकवादियों को घेर लिया गया, और उन्हें समर्पण करने के लिए कहा गया तो उन्होंने उधर से गोलीबारी करनी शुरू कर दी। जिसके कारण इधर से भी गोलीबारी करनी पड़ी।
दूसरी तरफ एक अन्य घटना दक्षिणी कश्मीर में शोपियां जिले के पोशवारी क्षेत्र में एक अन्य घटना में आतंकवादियों ने सेना और पुलिस के एक संयुक्त दल पर गोलीबारी की, लेकिन इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। सूत्रों के अनुसार ऐसा बताया गया कि सेना और पुलिस बल पर संयुक्त तलाशी अभियान के दौरान एक बगीचे में गोलीबारी की गई। दोनों तरफ से जवाबी गोलीबारी की गई।












Click it and Unblock the Notifications