युवकों ने की अपनी मां के प्रेमी की कर डाली हत्‍या

Youths kills mother's lover
फतेहाबाद। निकटवर्ती गांव नागपुर में प्रेम प्रसंग के चलते शुक्रवार रात दो पुत्रों ने अपनी मां के प्रेमी की तेजधार हथियारों से हत्या कर दी। हत्या के बाद से युवक फरार हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के भतीजे रघुवीर सिंह की शिकायत पर चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

उनपर घर में घुसकर हत्या का मामला दर्ज हुआ है। नागपुर निवासी रघुवीर ने पुलिस को बताया कि उसके चाचा 41 वर्षीय श्रवण की पत्नी की मृत्यु कुछ वर्ष पहले हो गई थी। श्रवण के दो पुत्र हैं एक लड़का अपनी नानी के पास व दूसरा उसके पास रह रहा है। श्रवण का पड़ोस में रहने वाली महिला 55 वर्षीय मोहरी देवी से काफी समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था और इसी दौरान उनके अवैध संबंध भी बन गए थे। जिसके चलते श्रवण व मोहरी देवी का एक-दूसरे के घर आना-जाना भी लगा हुआ था।

महिला दो महीने पहले श्रवण के घर आकर रहने लगी, जिसका विरोध उसके बेटे कर रहे थे। रघुवीर का आरोप है कि शुक्रवार रात को मोहरी देवी के पुत्र श्रवण, महावीर व दो अन्य साथी उसके चाचा श्रवण के घर में घुस गए।

उनका आपस में झगड़ा हो गया। रघुवीर का आरोप है कि श्रवण व महावीर व उसके दो अन्य साथियों ने तलवार व लाठी डंडों से उसके चाचा पर हमला कर घायल कर दिया और फरार हो गए। इस दौरान मोहरी देवी भी वहां से भाग गई। बाद में घायल ने दम तौड़ दिया। मामले की सूचना पाकर थानाध्यक्ष सुभाष बिश्रोई मौके पर पहुंच गए और मामले की जांच शुरू कर दी। रतिया पुलिस ने रघुवीर की शिकायत पर श्रवण, महावीर तथा दो अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+