'नीतीश के काफिले पर हमला थी हत्या की साजिश'

नीतीश के अधिकार यात्रा के दौरान खगडि़या में जब कॉन्टैक्ट टीचरों का हंगामा बढ़ गया, तो जेडीयू विधायक पूनम यादव के पति रणवीर यादव ने पुलिस की बंदूक थाम ली और लोगों को डराने धमकाने लगे। रणवीर ने इसपर कहा कि अगर उस कार्बाइन से फायरिंग हुई हो तो मैं अपनी पत्नी से तुरंत इस्तीफा दिलवा दूंगा, और खुद भी राजनीति से सन्यास ले लूंगा। उन्होंने कहा कि उस दिन मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को मारने की साजिश रची गई थी।
उस दिन नीतीश कुमार को घेरकर पत्थरों से मारने की साजिश थी। बिहार पुलिस ने भी रणवीर को क्लीन चीट दे दी है। इस मामले में 11 पुलिस वालों को सस्पेंड कर दिया गया है। सबसे पहले नीतीश ने ही रणवीर का बचाव किया था। रणवीर की इस हरकत पर नीतीश के सुशासन पर सवाल उठने लगे हैं।
शरद यादव ने भी 27 सितंबर की सभा से पहले अफरा-तफरी के दौरान रणवीर यादव द्वारा हथियार लहराने का बचाव किया था। उन्होंने कहा था कि मैं रणवीर और उनके परिवार को पिछले काफी समय से जानता हूं। तीन बार सांसद रहे उनके चाचा के साथ मिलकर हमने काफी समय तक काम किया है। मुख्यमंत्री ने भी सभा के दौरान खगडि़या विधायक पूनम देवी के पति रणवीर यादव की तारीफ की थी।












Click it and Unblock the Notifications