भारत: अत्याधुनिक उपग्रह जीसैट-10 का सफल प्रक्षेपण

यह इसरो का 101 वां अंतरिक्ष मिशन है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही है कि यह नवंबर में काम शुरू कर देगा। इस उपग्रह से दूरसंचार, डायरेक्ट टू होम और रेडियों सेवाओं में और वृद्धि हो जाएगी। इस उपग्रह जीसैट-10 पर कुल 30 ट्रांसपोंडर लगे हैं, जिससे देश की संचार और प्रसारण क्षमता को बढ़ोतरी मिलेगी। इनमें 12 ट्रांसपोंडर केयू-बैंड, 12 ट्रांसपोंडर सी-बैंड और छह ट्रांसपोंडर विस्तारित सी-बैंड के हैं।
उपग्रह पर दिशा सूचक प्रणाली भी स्थापित है जिसका प्रयोग करके विमानों को सेटेलाइट सिगनल प्रणाली उपलब्ध कराई जाएगी। इस उपग्रह से देश में ट्रांसपोंडरों की संख्या बढ़ जाएगी। इससे पहले मई 2011 में जीसैट-8 प्रक्षेपित किया गया था। यह उपग्रह रात 2 बजकर 48 मिनट पर रवाना हुआ और लगभग 30 मिनट बाद यह प्रक्षेपित हो गया।












Click it and Unblock the Notifications