अफसोस, आंदोलन तोड़ने वाले केजरीवाल ही हैं: अन्ना हजारे

रालेगढ़ सिद्धि। लगातार मीडिया में खबरे आ रही थीं कि अन्ना-केजरीवाल में अब बनती नहीं लेकिन ना तो केजरीवाल ने और ना ही अन्ना ने कभी भी खुल कर इस विषय पर बात की लेकिन शुक्रवार को अन्ना हजारे ने केजरीवाल के खिलाफ जमकर हमला बोला। अन्ना ने अपना गुस्सा अपने ब्लॉग के जरिये जाहिर किया है।

अन्ना ने ब्लॉग पर लिखा है कि केजरीवाल के ही कारण उनका आंदलोन भटक गया। टीम अन्ना में दो फाड़ हो गयी। अन्ना ने कहा कि उन्होंने कभी भी राजनैतिक पार्टी की वकालत नहीं की। यह सब कुछ केजरीवाल के ही कारण हुआ और आंदोलन अपने मुद्दे से भटक गया।

अन्ना ने कहा कि साल 2011 में जब आंदोलन शुरू हुआ था तो पास में कोई भी चुनाव नहीं था इसलिए सरकार उनकी सुन नहीं रही थी लेकिन अब साल 2014 में लोकसभा चुनाव होने हैं इसलिए सरकार झक मारकर उनकी बात सुनती और लोकपाल बिल बनाती लेकिन अरविंद केजरीवाल के कारण अब ऐसा नहीं हो पायेगा।

अन्ना ने साफ लिखा है कि वो केजरीवाल के साथ नहीं है। अन्ना ने कहा कि राजनीतिक पार्टियों ने उन्हें और उनकी टीम को तोड़ने की कोशिश की लेकिन वो लोग नहीं टूटे लेकिन अरविंद के एक कदम से उनकी टीम के दो हिस्से हो गये।

अन्ना ने बाबा रामदेव के साथ आंदोलन करने वाली बात से भी इंकार किया है उन्होंने लिखा है कि वो किसी के सहयोग से कभी आंदोलन नहीं चला सकते है वो अपनी जनता के ही साथ जनता की लड़ाई लड़ेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+