बिलावल दीवानी हिना को प्यार में मिला धोखा
बैंगलोर। पाक विदेश मंत्री हिना और राष्ट्पति जरदारी के बेटे बिलावल की प्रेम कहानी में रोज नये और रोचक खुलासे हो रहे हैं। ताजे खुलासे में कहा गया है कि हिना-बिलावल की नजदीकियों का कारण वो बेवफाई और धोखा है जो कि हिना को अपने पति फिरोज गुलजार से मिला था।
हिना के पति फिरोज का अपनी महिला स्टाफ मेंबर के साथ नाजायज संबध थे जिसका पता जब हिना को चला तो वो टूट गयीं उन्हें फिरोज से इस तरह की कोई उम्मीद नहीं थी। हिना और फिरोज की भी शादी प्रेमविवाह थी और हिना को इस शादी से दो बेटियां भी है। हिना को फिरोज की वफा पर कोई शक नहीं था लेकिन फिरोज ने उन्हें धोखा दिया था।
हिना और फिरोज में इस मुद्दे पर बहस हुई और बात बढ़ने पर हिना ने खूब सारी नींद की दवाईयां भी खा ली थीं। लेकिन फिरोज की सेहत में कोई सुधार नहीं हुआ उनका रिश्ता स्टाफ मेंबर के साथ यूं ही बरकरार रहा। अपने टूटे दिल को लेकर फिर रही हिना को बिलावल से हमदर्दी मिली जो धीरे-धीरे मोहब्बत में तब्दील हो गयी है। हिना के पति फिरोज अब हिना के रिश्ते पर एतराज है जिसके कारण वो हिना से इस बारे में सफाई मांग रहे है।लेकिन हिना रब्बानी ने फिरोज को दो टूक जवाब दे दिया है कि वो बिलावल के लिए उन्हें, उनके परिवार और बच्चों को छोड़ सकती है। जिसके कारण इन दिनों फिरोज की रातों की नींद उड़ी हुई है। फिलहाल वो हिना के वतन वापसी का इंतजार कर रहे हैं जो कि जरदारी के साथ न्यूयार्क में हैं। हिना-बिलावल के इश्क की दास्तां को उजागर किया है बांग्लादेश के टेब्लॉयड ‘द ब्लिट्ज ने जिसके हवाले से यह खबरें लिखी जा रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications