मेरठ में भाजपा विधायक पर जानलेवा हमला

मेरठ। मेरठ जिले के सरधना क्षेत्र से भाजपा विधायक संगीत सोम पर शुक्रवार सुबह कुछ अज्ञात हमलावरों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाई। मोटरसाइकिल सवार दो हमलावारों ने उनपर हमला किया। उनपर फायरिंग उस समय की गई जब वह सरधना स्थित अपने आवास के बाहर पैदल टहल रहे थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो सवाल लोगों ने सोम को निशाना बनाकर लगभग 10 राउंड फायरिंग की।

विधायक सोम ने किसी तरह फायरिंग से बचते हुए भाग कर अपनी जान बचाई। इस घटना पर भाजपा प्रवक्‍ता आलोक सिसौदिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्‍यवस्‍था की पूरी तरह से धज्जियां उड़ चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि अब जन प्रतिनिधियों पर भी जानलेवा हमला किया जा रहा है। उन्‍होंने कहा कि पुलिस अगर इस मामले पर कड़ा रूख नहीं अपनाती है, तो हम इसके खिलाफ कड़ा कदम उठाएंगे।

सोम को तुरंत अस्‍पताल पहुंचाया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। इस मामले में दो अज्ञात हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में लग गई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+