काठमांडू प्लेंन क्रैश में मारा गया बिना टिकट यात्री

plane crash
काठमांडू। पड़ोसी देश नेपाल के काठमांडू में शुक्रवार सुबह एक विमान दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया, जिसमें 19 लोगों की मौत हो गई। इन मारे गए लोगों में एक बिना टिकट यात्री कुमार मागर भी शामिल है। 'मायरिपब्लिका डॉट कॉम' के अनुसार मागर नेपाली सैनिक था और वह बिना टिकट जहाज में सवार था। सीता एयरलाइन का यह विमान सुबह काठमांडू में त्रिभुवन अंतरराष्‍ट्रीय हवाईअड्डे से मात्र एक किलोमीटर की दूरी पर दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया।

इस विमान में 12 विदेशी यात्री व 7 नेपाली यात्री सवार थे। वह काठमांडू हवाईअड्डे से उड़ान भरकर लुकला जा रहा था। उड़ान भरने के कुछ ही पल बाद वह दुर्घटनाग्रस्‍त हो गया। मारे गए 12 विदेशियों में से ज्‍यादातर इटली के रहने वाले हैं। ऐसा भी बताया जा रहा है कि दुर्घटनाग्रस्‍त हुए विमान के केबिन में चालक दल काफी ज्‍यादा गर्मी महसूस कर रहे थे।

सीता एयरवेज के कार्यालय के एक सदस्‍य ने 'द टेलीग्राफ' को बताया कि उड़ान भरने के कुछ समय बाद ही चालक दल काफी गर्मी महसूस कर रहे थे। वहां अत्‍यधिक गर्मी थी, शायद इसी कारण से आग लग गई। मारे गए चालक दल के सदस्‍यों की पहचान कर ली गई है। इनमें पायलट बिजय तांदुकर, सह-पायलट तकेशी थापा व विमान परिचायिका रोजा शाक्‍य शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+