एक आंख से अंधा था ओसामा बिन लादेन: जवाहिरी

osama bin laden
लंदन। अल कायदा प्रमुख ओसामा बिन लादेन के बारे में वर्तमान प्रमुख अयमान अल जवाहिरी ने एक अहम खुलासा करते हुए बताया कि लादेन एक आंख से काना था, और वह एक समय मुस्लिम ब्रदरहड का सदस्‍य था। जवाहिरी ने लादेन को दी गई श्रद्धांजलि में एक नये वीडियों द्वारा यह दावा किया है। जवाहिरी ने एक घंटे की बातचीत के दौरान लादेन के जीवन से जुड़ी कई अहम जानकारियां दी।

न्‍यूज पेपर 'डेली मेल' के अनुसार जवाहिरी ने कट्टरपंथी इस्‍लामी वेबसाइट 'डेज विद इमाम' पर एक घंटे के वीडियों के द्वारा यह दावा किया है। उन्‍होंने बताया कि सऊदी अरब में जन्‍मे लादेन की दाई आंख युवावस्‍था में एक दुर्घटना के दौरान नष्‍ट हो गई थी। मुस्लिम ब्रदरहड की सऊदी अरब साखा ने लादेन को इसलिए निकाला था क्‍योंकि वह अफगानिस्‍तान में सोवियत संघ के खिलाफ जेहाद करने पर जोर दे रहा था।

न्‍यूज पेपर ने दावा किया है कि जवाहिरी का वीडियों लगभग 2-3 महीने पुराना है। उस वीडियों में जवाहिरी मुस्लिम लोगों को रमजान की बधाई दे रहा है। पिछले 1 मई को अमेरिकी ऑपरेशन द्वारा पाकिस्‍तान स्थित एबटाबाद हवेली में लादेन को मार गिराया गया था।

इससे पहले खबर आई थी कि लादेन की मौत के बाद जब उसकी बीवियों ने शव की शिनाख्‍त नहीं की, तो वहां खड़ी एक लड़की ने अमेरिकी जवानों को बताया था कि यही ओसामा बिन लादेन है। यह दावा पूर्व सुरक्षा बल मैट बिसोनेट की किताब 'नो इजी डे' द्वारा किया गया था। शव के खून के सने होने के कारण शिनाख्‍त नहीं की जा पा रही थी। इस किताब द्वारा लादेन के मौत से जुडे कई अहम खुलासे किए गए थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+