एंटी इस्लाम फिल्म बनाने वाला गिरफ्तार

फिल्म के विरोध में ही लीबिया में स्थित यूएस दूतावास पर हमला हुआ था जिसमें एक अमेरिकी राजनयिक की मौत हो गयी थी। पिछले दिनों पाकिस्तान के मुख्य शहरों में फिल्म का भारी विरोध हुआ था। इस्लामाबाद और कराची से लोगों ने अमेरिका विरोधी रैलियां निकाली थी।
फिल्म का विरोध करते हुए पाकिस्तान के रेलमंत्री ने भी विवादास्पद बयान दिया था और कहा था कि अगर कोई इस्लाम का अपमान करने वाले व्यक्ित की हत्या करेगा तो उसे एक लाख डॉलर का इनाम दिया जाएगा। इस कार्य के लिए उन्होने आतंकवादी संगठनों का भी आह्वान किया था, रेलमंत्री के इस बयान पर पाकिस्तान सरकार ने खुद को इस मुद्दे से अलग कर लिया था।
अमेरिकी विवादास्पद फिल्म निर्माता पर गलत आइडेंटिटी बनाने के भी आरोप हैं यह व्यक्ति शौकिया तौर पर फिल्में बनाता है।
विवादास्पद फिल्म के कारण इस्लामी देशों में अमेरिका विरोधी प्रदर्शन हो रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications