संस्पेंस खत्म, अजित पवार के इस्तीफे पर NCP की मुहर

शरद ने कहा कि अजित पवार से बात हुई है और उनका इस्तीफा वापस नहीं लिया जायेगा। मालूम हो कि विधायकों का आग्रह था कि अजित पवार का इस्तीफा वापस लिया जाना चाहिए। मगर, इस बारे में अंतिम फैसला सबने पवार पर छोड़ दिया। पवार ने कहा कि अजित के फैसले का सम्मान किया जाना चाहिए। एनसीपी ने यह भी कहा कि फिलहाल उपमुख्यमंत्री पद खाली रखा जाएगा। अजित पवार की जगह किसी को उपमुख्यमंत्री नहीं बनाया जाएगा।
मीडिया से बातचीत के दौरान शरद पवार ने कहा कि शरद पवार ने कहा कि राज्य सरकार ने बयान दिया था कि सिंचाई घोटाले पर वह श्वेत पत्र लाएगी अब उनकी भी मांग है कि उसे लाया जाए ताकि सच सामने आ सके। ग़ौरतलब है कि इसी हफ्ते उपमुख्यमंत्री अजित पवार ने अपने पद से इस्तीफा दिया है।












Click it and Unblock the Notifications