यूपीए का कोयला घर-घर पहुंचायेगी भाजपा

Important decisions in BJP National Meet
फरीदाबाद। सूरजकुड में चल रही राष्‍ट्रीय कार्यकारिणी में भारतीय जनता पार्टी ने अब केंद्र सरकार के खिलाफ जंग का ऐलान कर दिया है। यह जंग छोटी-मोटी नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाली होगी। इसके अंतर्गत भाजपा अब देश भर में घर-घर जाकर केंद्र सरकार के घोटालों का डंका पीटेगी।

खुदरा क्षेत्र में विदेशी पूंजी निवेश को लेकर भाजपा ने कह दिया है कि वह अपनी सरकार आने पर इसे लागू नहीं होने देगी। वहीं शीतकालीन सत्र में भी दूसरे दलों के साथ बातचीत कर इस फैसले को वापस करने के लिए सरकार को बाध्य किया जाएगा।

पार्टी की ओर से राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरुण जेटली ने स्पष्ट किया कि भाजपा आर्थिक सुधारों के खिलाफ नहीं है, लेकिन यह जनता के हित में होना चाहिए। सरकार का वर्तमान फैसला देश और जनता दोनों के लिए घातक है। लिहाजा हर स्तर पर विरोध होगा। संभव है कि शीतकालीन सत्र में भी एफडीआई बड़ा अवरोध बने।

गुरुवार को राष्ट्रीय परिषद में भाजपा के आर्थिक प्रस्ताव का बड़ा हिस्सा एफडीआई पर ही सफाई थी। इससे पहले बुधवार को यह संकेत गया था कि भाजपा भी एफडीआई के खिलाफ नहीं है। दरअसल, उसे इसका अहसास है कि न तो सरकार यह फैसला वापस लेगी और न ही सत्ता में आने के बावजूद भाजपा उसे वापस कर पाएगी। गुरुवार को जेटली ने स्थिति स्पष्ट की और बिंदुवार विरोध के कारण गिनाए।

इससे पहले नितिन गडकरी ने भी कहा कि इसके खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी। पूर्व अध्यक्ष वैंकेया नायडू ने भी महंगाई समेत दूसरे मुद्दों पर सरकार को कठघरे में खड़ा करते हुए कहा कि अब सरकार के जाने का वक्त आ गया है। वेंकैया ने याद दिलाया कि 2002 में जब वर्तमान प्रधानमंत्री राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष थे तो उन्होंने भी रिटेल में एफडीआई का विरोध किया था।

घर-घर जाकर जागरूकता

नौ साल से केंद्र में विपक्ष की भूमिका निभा रही भाजपा अब सत्ता में आने की लड़ाई की तैयारी में जुट गई है। कोयला आवंटन घोटाले पर अलग से पुस्तिका (ग्रेट कोल रॉबरी) बांटकर नेताओं और कार्यकताओं को घर-घर तक पहुंचने और दिल्ली कूच करने का नारा दे दिया है। सत्ता में आने की बेचैनी दिखाते हुए अपने अध्यक्षीय भाषण में ही नितिन गडकरी ने इसका संकेत दे दिया।

हर मोर्चे पर संप्रग सरकार की नाकामी का उल्लेख करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार डावांडोल है। राजनीतिक, आर्थिक और सामाजिक बिखराव है तो नेतृत्व असमंजस में है। ऐसे में सिर्फ भाजपा ही सुशासन दे सकती है। जरूरत लोगों को समझाने की है। इसी मंशा से पार्टी ने कोयला घोटाले पर अलग से पुस्तिका तैयार कर बांटी है।

आकाश, पाताल, जमीन को लूटा: गडकरी

गडकरी ने कहा कि संप्रग ने आकाश (2जी), पाताल (कोयला) और जमीन (राष्ट्रमंडल खेल) को लूट लिया है। भाजपा सिर्फ विपक्ष की भूमिका में नहीं है। इसे पार्टी आफ गवनर्स के रूप में भी सोचना चाहिए। लोगों को बताना चाहिए कि भाजपा शासित राज्यों में क्या हो रहा है।

उन्होंने कहा कि भाजपा सुशासन के लिए एक वृहत विजन डाक्यूमेंट तैयार कर रही है, जिसे पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्मदिन 25 दिसंबर के अवसर पर सार्वजनिक किया जाएगा। सत्ता में आने की लड़ाई में ही पार्टी ने प्रधानमंत्री और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी पर भी हमला तेज कर दिया है। यही कारण है कि गडकरी ने सोनिया को भी भ्रष्टाचार के लिए जिम्मेदार ठहराया और सीबीआइ के दुरुपयोग के लिए तीखा व्यंग्य किया। उन्होंने दोहराया कि अब कांग्रेस कार्यालय में ही सीबीआइ निदेशक के लिए भी कमरा खाली करा देना चाहिए।

हरियाणा में भाजपा करेगी बड़ा चमत्कार

सूरजकुंड बैठक से पार्टी के प्रदेशस्तरीय नेता पूरे आत्मविश्वास से लबालब हैं। राष्ट्रीय दल होने के बावजूद बेशक भाजपा प्रदेश में कभी अकेले दम पर सरकार नहीं बना पाई है मगर इस बार वह पूरी तरह आश्वस्त है कि प्रदेश में उनका दल बड़ा चमत्कार करेगा।

हालांकि भाजपा प्रदेश में इस बार भी हरियाणा जनहित कांग्रेस बीएल के साथ गठबंधन करके ही चुनाव की ताल देगी मगर भाजपा प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर ने कार्यसमिति की बैठक में पार्टी के शीर्ष नेताओं को विश्वास दिलाया है कि हरियाणा में इस बार नया इतिहास रचा जाएगा।

कार्यसमिति की बैठक में प्रदेशाध्यक्ष कृष्णपाल गुर्जर को जब बोलने का मौका मिला तो उन्होंने शीर्ष नेताओं का संशय दूर कर दिया कि दिल्ली के नजदीक बसे हरियाणा प्रदेश में भाजपा अपने दम पर सरकार क्यों नहीं बना पाती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+