दिल्ली में दिनदहाड़े साढ़े पांच करोड़ रुपये की लूट

प्राप्त जानकारी के अनुसार यह घटना दिल्ली के डिफेंस कालोनी के बी ब्लॉक में हुई। ICICI बैंक की एटीएम वैन को लूटने के लिए बदमाशों ने अंधाधुंध गोलीबारी की। गोलीबारी के दौरान एक गोली गार्ड को लग गई और बदमाश एटीएम वैन लूटकर फरार हो गये। लूटरे वैगन आर कार से आये थे। पुलिस के मुताबिक हुंडई वेरना कार में सवार चार बदमाश एटीएम में पैसे डालने जा रही कैश वैन का इंतजार कर रहे थे और जैसे ही वैन पहुंची और उससे पैसे निकाले जाने लगे, उन्होंने गार्ड को गोली मार दी और वैन लेकर फरार हो गए। मुन्ना सिंह नामक इस गार्ड की हालत गंभीर है और उसे एम्स के ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है।
बैंक के अधिकारियों से पूछताछ पर पता चला कि वैन में लगभग साढ़े पांच करोड़ रुपये थे। पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है और गार्ड्स से हुलिए की जानकारी लेकर स्क्ेच बनाया जा रहा है। पुलिस को मौका-ए-वारदात से 7.62 कैलिबर का एक कारतूस मिला, जिससे यह साबित होता है कि यह किसी संगठित गिरोह का काम है।












Click it and Unblock the Notifications