नजर ना लगे इसलिए लगा रहे हैं काला टिका: नीतीश कुमार
बेगुसराय। इन दिनों बिहार के मुख्य मंत्री नीतीश कुमार के साथ कुछ अच्छा नहीं हो रहा है लगातार उन्हें लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा है कभी उनके काफिले पर चप्पल पड़ती है तो कभी लोग उनके खिलाफ नारे बाजी करते नजर आ रहे हैं। गुरूवार को भी बेगुसराय में आयोजित एक सम्मेलन में जाते वक्त नीतीश कुमार को रास्ते में छात्रों ने काला झंडा दिखाया।
जिसके बारे में नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि उन्होंने जो जवाब दिया उससे तो हर कोई हैरान रह गया। नीतीश कुमार ने कहा कि लोग हमें इस कदर चाहते हैं जिसको वो बयां नहीं कर सकते हैं लोग हमें काला झंडा इसलिए दिखा रहे हैं ताकि हमें बुरी नजर ना लगे। नीतीश के इस बयान की किसी को उम्मीद नही थी, इस बात से नीतीश कुमार की वाकपटुता का आप अंदाजा लगा सकते हैं।
गौरतलब है कि बिहार के मुख्यमंत्री को बेगूसराय जाते समय नगर थाना अंतर्गत बीडी कालेज के पास छात्रों के एक समूह ने काला झंडा दिखाया था। नीतीश ने कहा कि कुछ लोग राज्य की तरक्की नहीं चाहते हैं इसलिए झल्ला कर ऐसा काम करते हैं।
नीतीश बिहार को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने का प्रयास कर रहे हैं। इसी सिलसिले में बेगुसराय में एक सम्मेलन का आयोजन किया गया था जहां नीतीश ने लोगों को संबोधित करते हुए यह बातें कही।













Click it and Unblock the Notifications