नीतीश कुमार पर एक बार फिर फेंकी गईं चप्पलें
पटना।
बिहार में ऐसा पहली बार हो रहा है जब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को लोगों के विरोध का सामना करना पड़ रहा हो। लगातार हो रहे हंगामे और विरोध के बीच आज मेधापुर जनपद में नीतीश की सभा में मंच की तरफ चप्पलें फेंकी गईं। ऐसा बताया जा रहा है कि इस सभा में जिन लोगों ने विरोध प्रदर्शन में चप्पल फेंका वो कॉंट्रैक्ट टीचर थे। आपको बताते चलें कि इससे पहले जेडीयू ने कल यानि गुरुवार को अधिकार रैली के लिए निकले नीतीश कुमार के काफिले पर खगड़िया में हुए हमले और विरोध प्रदर्शनों को मुख्यमंत्री की हत्या की साजिश करार दिया है। id="toptextpromo">दरअसल
गुरुवार को खगडि़या में विरोध के दौरान भीड बेकाबू हो गई। पुलिस ने जब भीड़ को काबू में करने के लिये आगे बढ़ी जो उग्र लोगों ने पथराव व आगजनी शुरु कर दी। लोगों ने चार गाडि़यों को आग के हवाले कर दिया। इससे पहले भी दो सभाओं में नीतीश कुमार को जूते और चप्पल दिखाये जा चुके हैं। जेडीयू के वरिष्ठ नेता शिवानंद तिवारी का दावा है कि उग्र प्रदर्शन की आड़ में नीतीश कुमार की हत्या की साजिश रची गई थी और इस साजिश में आरजेडी के लोग शामिल थे। शिवानंद के मुताबिक लोगों को उकसाने में राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकर्ताओं की भूमिका थी। id='are-slot-1' class='oiad oi-axt oiadv'> id='top-searched-articles'>वहीं
आरजेडी के सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने नीतीश कुमार की सरकार को बेलगाम करार दिया है। लालू के मुताबिक नीतीश राज में हिटलर शाही चल रही है। जबकि नीतीश कुमार का कहना है कि इन हमलों से वो डरने वाले नहीं हैं, चाहे कोई बम फिंकवा दें या गोली चलवा दें। दरअअसल मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अधिकार यात्रा के दौरान जिस तरह जगह-जगह हंगामा हो रहा है। उससे सरकार और सत्ता पक्ष की तिलमिलाहट बढ़ गई है।











Click it and Unblock the Notifications