मेरे खिलाफ सीबीआई चुनाव लड़ रही है: मोदी

सूरजकुंड। भारतीय राजनीति में विकास पुरूष के नाम से मशहूर बीजेपी के कद्दावर नेता नरेन्द्र मोदी ने एक बार फिर से केन्द्र सरकार को आड़े हाथों लिया है और जमकर खरी-खीर सनुायी है।

भारतीय जनता पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को संबोधित करते हुए गुजरात के मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस उनके खिलाफ चुनाव नहीं लड़ रही है, अरे मेरे खिलाफ तो सीबीआई ने मोर्चा खोला है और मेरे खिलाफ वो कांग्रेस की जगह चुनाव लड़ रही है।

यानी कि विधानसभा चुनाव कांग्रेस नहीं सीबीआई लड़ रही है। मोदी ने साफ तौर पर कहा कि सीबीआई केन्द्र सरकार के अधीन है और उसके इशारों पर काम करती है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस बदले की राजनीति कर रही है। उसे मेरे खिलाफ कोई मु्द्दा नहीं मिल रहा है इसलिए सीबीआई का इस्तेमाल कर रही है लेकिन जनता उसकी करतूतों से वाकिफ है इसलिए उन्हें पूरा भरोसा है कि जनता कांग्रेस की मंसूबों पर पानी फेर देगी।

मोदी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति को सम्बोधित करते हुए केंद्र सरकार को भ्रष्टाचारी और गलत नीतियों का मालिक बताया। मोदी ने कहा कि जनता को सच पता है और वो सच्चाई का साथ देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+