इन डिजाइनर साड़ियों को देख आप भी हो जायेंगे फिदा

हिसार। शहर की सरजमीं पर आरपी डालमिया ग्रुप की ओर से पहली दफा आयोजित हुए प्रोफेशनल फैशन शो में शो स्टॉपर मिस इंडिया अर्थ प्राची मिश्रा रही। इस फैशन शो में एक से एक डिजाइनर साड़ियां पेश की गईं। वनइंडिया ने अपने कैमरे में कैद की इस शो की झलकियां।

मिड टाउन ग्रैंड में आयोजित ट्रैंडज़ फैशन एक्सपो-2012 में मिस इंडिया प्राची मिश्रा के अलावा मुम्बई से आई जानी-मानी मॉडल्स ने आरपी डालमिया गु्रप सहित कई अन्य नामी डिजायनर कंपनियों की कलेक्शन पेश की। हरियाणा, राजस्थान और पंजाब से आए डीलर्स ने शो के दौरान पेश की गई कलेक्शन को काफी सराहा।

आरपी डालमिया ग्रुप के निदेशक नितेश डालमिया ने बताया कि शो के दौरान सूट, लहंगा, साड़ी और ब्राइडल राउंड के माध्यम से भारतीय परंपराओं में ढले लेटेस्ट व ट्रैंडी डिजाइन पेश किये गए। इस शो में शुभ विवाह, सुकीर्ति, विशाल, विपुल, पार्वती, पल्लव, आर्ट डैकोर, महोत्सव और सिमोर प्रिंट्स ने महिलाओं के परिधानों की एक से बढ़कर एक कलेक्शन प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम का प्रबंधन मीडिया सोल्यूशन के रमेश शर्मा और कमल लोहान ने किया।

प्राची पर सभी का फोकस

प्राची पर सभी का फोकस

शो से पूर्व पत्रकारों से बात करते हुए मिस इंडिया प्राची मिश्रा ने कहा कि वह फैशन शो में तो भाग लेती रहती है। मगर, हिसार में आरपी डालमिया ग्रुप द्वारा आयोजित ट्रैंडज़ फैशन एक्सपो-2012 में भाग लेना एक अद्वितीय अनुभव रहा। हिसार शहर फैशन के मामले में मुख्यधारा के शहरों से अलग है। ऐसे शहर में आरपी डालमिया ग्रुप द्वारा इतने भव्य स्तर पर फैशन शो का आयोजन अपने आप में पहला और उत्कृष्ट आयोजन था। आज भारत में फैशन इंडस्ट्रीज का बहुत तेजी से फैलाव हो रहा है। ऐसे में हिसार जैसे शहरों से लोग आगे आकर फैशन इंडस्ट्रीज से जुड़ेंगे तो फैशन इंडस्ट्रीज के लिए यह बहुत सुखद होगा।

फिल्‍मों में करियर बनायेंगी

फिल्‍मों में करियर बनायेंगी

पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह पहले मिस अर्थ की प्रतियोगिता में जाएंगी और उसके बाद ही फिल्मी दुनिया में कैरियर बनाने के बारे में सोचेंगी। मगर जब भी वह फिल्मों में जाएंगी तो वह अमिताभ बच्चन के साथ जरूरत काम करना चाहेंगी। उन्होंने अपने सामाजिक दायित्व के बारे में कहा कि वह जनसंख्या नियंत्रण और शिक्षा के बारे में लोगों को जागरूक करेंगी।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो के बाद आरपी डालमिया ग्रुप के निदेशक सुशील डालमिया और शीतल डालमिया ने बताया कि हिसार में मुम्बई और सूरत की कई नामी डिजायनर कंपनियों को इकटठा करने का उनका मकसद हरियाणा, पंजाब और राजस्थान की महिलाओं के लिए नवीनतम परिधान पेश करना था। आरपी डालमिया ग्रुप छोटे शहरों में भी डिजायनर साड़ीज, सूट और लहंगा की अनूठी कलेक्शन उपलब्ध करा रहा है।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

इस फैशन शो में एक से एक बेहतरीन साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग मॉडल्‍स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

रैंप पर बच्‍चे

रैंप पर बच्‍चे

इस शो में रैंप पर छोटी-छोटी बच्चियों ने भी बेहतरीन ड्रेसों में जलवे बिखेरे। हॉल में बैठे लोग मंत्र मुग्‍ध हो गये।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

इस फैशन शो में एक से एक बेहतरीन साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग मॉडल्‍स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

इस फैशन शो में एक से एक बेहतरीन साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग मॉडल्‍स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

इस फैशन शो में एक से एक बेहतरीन साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग मॉडल्‍स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

फैशन शो की झलकियां

फैशन शो की झलकियां

इस फैशन शो में एक से एक बेहतरीन साड़ियों का प्रदर्शन किया गया। अलग-अलग मॉडल्‍स ने रैंप पर अपने जलवे बिखेरे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+