महज 5 घंटे में तय होगा नोएडा से लखनऊ का सफर

लखनऊ। उत्‍तर प्रदेश कैबिनेट ने नोएडा एक्‍सप्रेस-वे को मंगलवार को मंजूरी दे दी है। अब अखिलेश यादव सरकार के राज में नोएडा से लखनऊ का सफर केवल पांच घंटे में तय किया जाएगा। आगरा से लखनऊ तक जाने वाली ग्रीनफील्ड एक्सप्रेस-वे के निर्माण के बाद यह संभव हो जाएगा। सात जिलों से होकर गुजरने वाले लगभग 270 किलोमीटर लंबे इस एक्‍सप्रेस-वे के निर्माण में 3 साल का समय और लगभग 10,400 करोड़ रूपए खर्च होंगे।

अब कैबिनेट में पास होने के बाद नोएडा एक्‍सप्रेस-वे की विस्‍तृत परियोजना तैयार की जाएगी। इसकी रिपोर्ट तैयार होने में अभी कई माह लगेंगे। विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) तैयार होने के बाद यह तय किया जाएगा कि कार्य का आवंटन एक पैकेज में किया जाए या तीन में। अगले साल मई-जून तक इसके लिए टेंडर खुलेंगे। उस समय यह निश्‍चित होगा कि कार्य किसी एक डवलर्प को दिया जाए या अन्‍य को भी।

उत्‍तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री अखिलेश यादव की अध्‍यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक के बाद यह फैसला लिया गया। कुछ समय पहले मुख्‍यमंत्री के पास इस प्रोजेक्‍ट को रखा गया था। इस प्रोजेक्‍ट में फिरोजाबाद, शिकोहाबाद, इटावा, मैनूरी, कन्‍नौज, हरदोई और मलिहाबाद होते हुए लखनऊ तक के एलाइनमेंट को स्‍वीकृत किया गया था।

इसी के अनुसार प्रोजेक्‍ट तैयार करके कैबिनेट के सामने मंजूरी के लिए रखा गया था। अब इसको मंजूरी मिलने के बाद डीपीआर तैयार करने का काम शुरू कर दिया जाएगा। यह एक्‍सप्रेस-वे कस्‍बों और गांवों से दूर होगा और मुख्‍य शहरों के बाईपास से इसको जोड़ा जाएगा। इसको तैयार होने में लगभग 3 साल का समय लगेगा। यह एक्‍प्रेस-वे छह लेन का बनाया जाएगा, भविष्‍य में इसको आठ लेन का भी किया जा सकेगा। आगरा से इसको यमुना एक्‍सप्रेस-वे से जोड़ा जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+