बाइक की चाहत में ली मासूम की जान

इस वारदात को अंजाम दो पड़ोसी युवकों ने दिया। दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, उनमें से एक नाबालिग है। एक आरोपी परमिंदर वहां के गार्ड का बेटा है, और वह होटल मैनेजमेंट की पढ़ाई कर रहा है। परमिंदर ने फिरौती के पैसे से बाइक खरीदने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया। जिस समय उसने बच्चे का अपहरण किया वह नशे में था।
परमिंदर को आज पुणे की कोर्ट में पेश किया गया, और दूसरे आरोपी को रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार दोनों युवकों ने बच्चे को गणपति पंडाल से चॉकलेट खिलाने का लालच देकर अपहरण किया था। आरोपी शुभ के वैज्ञानिक पिता से रूपए चाहते थे, जिसके मिलने के बाद वह अपना शौक पूरा कर सकें। आरोपी परमिंदर शुभ को लेकर पहाड़ी पर चढ़ रहा था, उसी समय शुभ ने सारी घटना पिता से बता देने की बात कही। पकड़े जाने के डर से परमिंदर ने शुभ की गला दबाकर हत्या कर दी, और उसको वहीं छोड़कर भाग गया।












Click it and Unblock the Notifications