असम और सिक्किम में बाढ़ के कहर से लाखों प्रभावित

पिछले हफ्ते शुरू हुए बाढ़ के कहर से अब तक 7 लोगों की मौत हो चुकी है। इस समय कामरूप जोरहाट, डिब्रूगढ़, तिनसुकिया, नलबाड़ी, धेमाजी, लखीमपुर, सोणितपुर आदि जिले बुरी तरह से प्रभावित हैं। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन और सेना की टुकडि़यां भेजी जा रही हैं। सेना ने हेलिकॉप्टर की मदद से तिनसुकिया जिले में बाढ़ के बीच फंसे लोगों को खाना पहुंचाना शुरू कर दिया है।
नावों की मदद से भी राहत कार्य किया जा रहा है। प्रशासन के साथ ही कुछ समाज सेवी संस्थाएं भी मदद करने में जुटी हुई हैं। दूसरी तरफ सिक्किम का हाल भी बेहाल बताया जा रहा है। वहां हो रही बारिश भी लोगों के लिए मुसिबत बनी हुई है। रविवार को वहां भूस्खलन से 21 लोगों की मौत हो गई, और अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications