आरुषि केस- जेल से आज रिहा हो सकती हैं नूपुर तलवार

अब तक की सीबीआई की जांच के आधार पर सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस एके पटनायक और जेएस खेहर ने 17 सितंबर को नूपुर की जमानत मंजूर कर ली थी साथ ही जांच एजेंसियों से कहा था कि अपनी जांच जल्द से जल्द पूरी करें।
सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि सीबीआई को एक सप्ताह का समय दिया जाये, ताकि वो प्रत्यक्षदर्शी से गहन पूछताछ कर सके। यदि सीबीआई ट्रायल कोर्ट में बयान नहीं ले पाती है तो नूपुर को 25 सितंबर को रिहा कर दिया जाये।
गौरतलब है कि 30 अप्रैल को नूपुर ने गाजियाबाद कोर्ट में सरंडर कर दिया था। बाद में उन्होंने जमानत याचिका इलाहाबाद हाईकोर्ट में दी, जिसे 31 मई को खारिज कर दिया गया। ट्रायल कोर्ट ने भी 2 मई को नूपुर की जमानत नामंजूर कर दी थी। वहीं राजेश तलवार 11 जुलाई 2008 से जमानत पर बाहर हैं। आगे पढ़ें आरुषि हत्याकांड से जुड़े कई अन्य रहस्य।












Click it and Unblock the Notifications