असम में विस्फोट, आठ घायल,एक की मौत

घायलों को सिब्सानगर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विस्फोट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि पास ही स्थित इमारत के शीशे टूट गये।
पुलिस ने इसके कारणों की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार यह विस्फोट आईईडी ( इम्प्रूवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) द्वारा किया गया था। जिसे एक साइकिल पर लगाया गया था।
पुलिस ने विस्फोट से जुड़े व्यक्ति की तलाश शुरू कर दी है। प्रशासन के अनुसार यह विस्फोट एक भीड़ भरे इलाके में किया गया था। जिसका उद्देश्य बड़ी संख्या में लोगों को निशाना बनाना था।












Click it and Unblock the Notifications