अब मनचाहे गुणों वाले बच्‍चे जन्‍म लेंगे

child
लंदन। कहा जाता है कि मनुष्‍य में पाये जाने वाले गुण प्रकृति प्रदत्‍त होते हैं। लेकिन इन दिनों ब्रिटेन में जो रिसर्च की जा रही है उससे मनचाहे गुणों वाले बच्‍चे जन्‍म ले सकेंगे। इस तकनीक को अगले वर्ष से कानूनी मान्‍यता भी मिल जाएगी। ब्रिटेन की न्‍यूकैसल विश्‍वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार इन बच्‍चों के जन्‍म से पहले एक खास तकनीक का इस्‍तेमाल किया जायेगा, जिसके द्वारा इनका डीएनए डिजाइन किया जाएगा।

इन बच्‍चों के दो नहीं बल्कि तीन माता-पिता होंगे

वैज्ञ‍ानिकों का कहना है कि इस तकनीक द्वारा आनुवंशिक रोगों से आने वाली पीढ़ी को बचाया जा सकेगा। खास बात यह है कि इन बच्‍चों के अब दो नहीं बल्कि तीन माता-पिता होंगे। इसमें तीसरे व्‍यक्ति के रूप में वह महिला होगी, जिसका डीएनए इस्‍तेमाल किया जायेगा। शोधकर्ता इसे बड़ी सफलता के रूप में देख रहे हैं, जबकि कुछ लोगों का कहना है‍ कि प्रकृति से छेड़छाड़ करना ठीक नहीं होगा। वहीं कुछ विशेषज्ञों का यह भी कहना है कि इस तकनीक के इस्‍तेमाल से जन्‍में बच्‍चों का स्‍वास्‍थ्‍य आगे कैसा रहेगा कुछ कहा नहीं जा सकता है।

इस तकनीक से क्‍या लाभ होगा

ब्रिटेन में जन्‍म लेने वाले 6500 बच्‍चों में से एक को गंभीर जेनेटिक रोग होता है। वैज्ञानिकों का कहना है कि इसका कारण जन्‍म देने वाली मां के माइटोकांड्रिया के डीएनए में कमी होती है। माइटोकांड्रिया कोशिका का सबसे महत्‍वपूर्ण अंग होता है।

इस तकनीक से इस थेरेपी से स्‍पर्म या एग के जरूरी जीन में बदलाव किया जाता है। इसमें मां के खराब माइटोकांड्रिया को डोनर महिला के माइटोकांड्रिया से बदल दिया जायेगा। जिससे बच्‍चे को जेनेटिक बीमारियों से बचाया जा सकेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+