विदा हुआ मानसून तो तेज धूप ने शुरू किया रुलाना

मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दो तीन दिनों में मौसम की स्थिति में बदलाव की उम्मीद नहीं है। अधिकारी यह जरूर कह रहे हैं कि आने वाले कुछ समय में ठंड की अनुभूति शुरू हो जाएगी जिसका कुछ-कुछ असर रात में देखा जा रहा है। प्रदेश में रात के वक्त तापमान में गिरावट नोट की जा रही है और लोगों को गर्मी से राहत मिल जाती है। मौसम विज्ञान विभाग के अधिकारी बताते हैं कि तीन चार दिन पहले हुई बारिश के बाद अब तेज धूप खिलने से तापमान में बढ़ोत्तरी दर्ज की गई है।
धूप की वजह से उमस भी बढ़ रही है और आने वाले दिनों में इसके और बढऩे की संभावना है। पिछले 24 घंटे में लखनऊ का अधिकतम तापमान 33.8 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुमान के अनुसार सोमवार को राजधानी लखनऊ का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की उम्मीद है।
बीते चौबीस घन्टों में वाराणसी का अधिकतम तापमान 34.3 डिग्री, कानपुर का 33.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दिन में तेज धूप की वजह से गर्मी का एहसास हो रहा है लेकिन रात में हल्की ठंड महसूस की जा रही है। मौसम विभाग भले ही कुछ अनुमान लगा रहा हो लेकिन चिलचिलाती धूप ने एक बार फिर लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है दोपहर के वक्त सड़कों पर सन्नाटा दिखायी देने लगा है।












Click it and Unblock the Notifications