'दबंगई से सरकार चलाने के लिये जा रहे हैं मुकदमे वापस'

प्रदेश प्रवक्ता ने कहा कि सपा और बसपा का इतिहास ही रहा है कि अन्य दलों के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे कायम कर उनका उत्पीड़न करना। विरोधी आवाज को ये दोनों दल बर्दाश्त नही कर पाते है। डा0 मिश्र ने बताया की कि प्रदेश भर में सैकड़ो हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी झूठे मुकदमें सपा और बसपा के शासन काल में दर्ज किये गये है। उन्होंने मांग की पूरे प्रदेश में भाजपा कार्यकर्ताओं पर भी लगाये गये झूठे मुकदमें सरकार को वापस लेने चाहिए। सरकार को राजनैतिक कार्यकर्ताओं के उत्पीड़न के विरोध में एक नीति बनानी चाहिए जिसमें समीक्षा के बाद मुकदमें दर्ज या हटाये जाने चाहिए।
पिछली सपा सरकार में सर्वाधिक झूठे मुकदमें भाजपा कार्यकर्ताओं पर लादे गये थे जिनका पार्टी ने समय-समय पर विरोध दर्ज किया था। डा0 मिश्र ने याद दिलाया कि इसी तरह सपा सरकार संदिग्ध आतंकवादियों के मामले में भी मुकदमें वापसी करना चाहती है। कानून व्यवस्था तथा आतंकवाद जैसे मामलों में सरकार का चलताऊ रवैया प्रदेश के लिए कहीं भारी न पड़ जाये। इसी ढुलमुल नीति के कारण प्रदेश कई बार दंगे की चपेट मे आया तथा प्रतिदिन कहीं न कहीं अशान्ति रहती है। अतः सरकार सम्वेदनशील होकर नीतिगत निर्णय करें।












Click it and Unblock the Notifications