उग्रवादियों ने सांसद के घर फेंका ग्रेनेड बम

Grenade hurled at MP's house in Manipur
इंफाल। मणिपुर में कांग्रेसी सांसद थोकचौंक मैनया के आवास पर कुछ अज्ञात उग्रवादियों ने ग्रेनेड बम फेंककर दहशत फैला दी। पुलिस ने बताया कि अज्ञात उग्रवादियों ने मोडडांगपोक इलाके में स्थित सांसद के आवास पर ग्रेनेड से हमला किया, लेकिन बम के ना फटने के कारण किसी भी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई। उनके घर के कंपाउंड में यह ग्रेनेड फेका गया था। ग्रेनेड के बारे में मालूम होने पर तुरंत पुलिस को सूचित किया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारियों के साथ बम निरोधक दल भी वहां पहुंच गया। जिस समय बम घर में फेका गया उस समय सांसद घर पर मौजूद नहीं थे, वह शुक्रवार शाम को ही मणिपुर से दिल्‍ली लौटे थे। इस मामले को लेकर पुलिस ने सर्च आपरेशन शुरू कर दिया है। यह ग्रेनेड एक पॉलीथीन थैली में लिपटा हुआ था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+