केजरीवाल मेरी फोटो का इस्तेमाल कर सकते हैं: पूनम पांडे

भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल बिल को लाने के लिए छेड़ा गया आंदोलन अब चक्की के दो पाटों की तरह आपस में बंट गया है क्योंकि इस आंदोलन को चलाने वाले गुरू द्रोण और शिष्य अर्जुन अब अलग-अलग हो गये हैं। आपने सही समझा हम बात कर रहे हैं अन्ना हजारे और अरविंद केजरीवाल की, जिनके मतभेद अब उभर कर सामने आ गये हैं।

अन्ना ने खुले तौर पर अरविंद केजरीवाल से कहा है कि वो उनके साथ आंदोलन नहीं चलाने वाले इसलिए केजरीवाल जो भी करने की इच्छा रखते हैं, उसके लिए वह उनकी मदद ना लें। अन्ना ने साफ तौर पर कहा कि वो ना तो राजनीति में जाने की इच्छा रखते हैं और ना ही कोई पार्टी बना रहे हैं इसलिए वह केजरीवाल का साथ नहीं दे सकते हैं। अन्ना ने खुले तौर पर कड़े शब्दों में कहा है कि केजरीवाल अपने आंदोलन के लिए ना तो उनकी फोटो का इस्तेमाल करें और ना ही उनके नाम का।

अन्ना ने जब से यह बात अपने मुंह से निकाली है तभी से ही सोशल नेटवर्किंग साइट्स जैसे फेसबुक और ट्विटर पर लोगों ने केजरीवाल के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। क्या आम और क्या खास सभी ने अरविंद केजरीवाल के ऊपर दादागिरी का आरोप लगाया है।

सबसे चौंकाने वाला कमेंट तो किंगफिशर मॉडल और बिकनी गर्ल पूनम पांडे ने किया है। कपड़े उतारने के लिए हमेशा तैयार रहने वाली पूनम ने ट्विटर पर लिखा है कि 'केजरीवाल जी आप परेशान मत होइये, आपको अन्ना जी ने मना कर दिया तो क्या हुआ? आप अपने कैंपन में मेरी फोटो और नाम का इस्तेमाल कर सकते हैं। यकीन मानिये इससे आपके कैंपन को जबरदस्त फायदा होगा।'

पूनम पांडे के इस कमेंट से आप अंदाजा लगा सकते हैं कि जो केजरीवाल कल तक सबके आदर्श बने हुए थे आज सबके लिए मजाक बन कर रह गये हैं। अन्ना ने उनके ऊपर से अपना हाथ क्या खींचा, लोग उन पर भड़क उठे। देखना दिलचस्प होगा कि अन्ना के बिना केजरीवाल का आंदोलन कैसे आगे बढ़ता है?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+