यूपी में बारिश का कहर, 15 की मौत

rain
नई दिल्‍ली। उत्‍तर भारत के कुछ हिस्‍सों में भयानक बारिश से कई लोगों की जान चली गई। प्रदेश में पिछले कुछ दिनों से बारिश का दौर जारी है। यह बारिश गांव के लोगों के लिए प्राकृतिक कहर बनती जा रही है। पिछले 24 घंटे में बारिश के दौरान दीवार ढहने और बिजली गिरने के कारण लगभग 15 लोगों की मौत हो गई है। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार सुल्‍तानपुर में 5, मऊ और गाजियाबाद में 4-4 और गोंडा और आजमगढ़ में एक-एक मौत हुई हैं।

अगर केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट देखें, तो घाघरा नदी एल्गिनब्रिज (बाराबंकी) में कहर ढा रही है। वहां इसका जल स्‍तर खतरे के निशान से एक मीटर ऊपर चल रहा है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अगले 24 घंटे में उसका जलस्‍तर और अधिक बढ़ सकता है। घाघरा कई जिलें में खतरे के निशान से ऊपर बह रही है। अयोध्‍या और तुर्तीपार में भी घाघरा खतरे के निशान से ऊपर बह रही है।

इससे पहले वाराणसी में गंगा का जल स्‍तर बढ़ने की खबर आई है। जल स्‍तर बढ़ने के कारण एक घाट का दूसरे घाटों से संपर्क टूट गया है। माँ शीतला का मंदिर पूरी तरह से जल मग्न हो गया है। जिस जगह पर मां गंगा की आरती होती थी, वह स्‍थान भी बदलना पड़ा है। पहले जहां यह आरती होती थी, अब वह पूरा क्षेत्र जल मग्‍न हो गया है। इन मंदिरों में प्रतिदिन के दर्शन और पूजा को दर्शनार्थियों को भारी दिक्‍कत का सामना करना पड़ रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+