गणेशोत्सव के पंडाल में लगा मिनी स्कर्ट पर बैन

ऐसा नियम लागू करने वाला यह महाराष्ट्र का पहला मंडल बन गया है। मंडल प्रवक्ता ने बताया कि 'अंधेरीचा राजा' का दर्शन करने के लिए भक्तों को ड्रेस कोड का पालन करना होगा। उन्होंने बताया कि 13 साल की उम्र से ज्यादा चाहे पुरूष हो या महिला, सबको इस नियम का पालन करना होगा। इसका पालन न करने वाले को पांडाल में घुसने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
पिछले कुछ सालों से ऐसा देखा गया कि भक्त अजीब तरह के कपड़े पहनकर आते है, जो सामाजिक मूल्यों के लिए ठीक नहीं है। ऐसा करने से दूसरे भक्तों का ध्यान पूजा में नहीं लगता है, और माहौल खराब होता है। भारी संख्या में भक्तों ने कमेटी द्वारा बनाए गए ड्रेस कोड का पालन किया है।
आपको बता दे कि अंधंरी मंडल में करीब 20 लोख श्रद्धालु गणेशोत्सव का दर्शन करने आते हैं। इसमें आम-आदमी से लेकर टॉप सिलेब्रिटीज भी शामिल होते हैं। मुंबई में मनाया जाने वाला यह महोत्सव काफी साल पुराना है। इस महोत्सव की शुरूआत स्वतंत्रता सेनानी लोकमान्य बाल गंगाधर तिलक ने सन 1894 में की थी।












Click it and Unblock the Notifications