मालगाड़ी-ट्रक की टक्कर में 7 की मौत कई घायल

घटना के बाद जब राहत कार्य के लिए रेलवे मेडिकल ट्रेन आई, तो लोगों ने उसपर हमला बोल दिया। लोगों ने रिलीफ ट्रेन और मालगाड़ी में आग लगा दी। सोमवार को काफी देर तक लोगों का जमावड़ा पटरी पर लगा रहा। हादसे का शिकार हुआ ट्रक श्रद्धालुओं को लेकर रामदेवला मेला जा रहा था। हादसे में श्रद्धालुओं के मरने और घायल होने के बाद लोगों का गुस्सा भड़क गया।
इस समय पुलिस और रेलवे प्रशासन मौके पर लोगों को शांत कराने में लगा हुआ है। घायलों को बीकानेर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लोगों के गुस्सा का कारण राहत कार्य में हुई देरी को भी बताया जा रहा है। यह घटना सोमवार सुबह बीकानेर जिला मुख्यालय के कोलायत रेलवे स्टेशन से चार किलोमीटर पहले गांव चानी के निकट हुई।
जिस समय ट्रेन की टक्कर हुई ट्रक रेलवे ट्रेक से आधा के लगभग निकल चुका था। मालगाड़ी से टकराया ट्रक, ट्रेक्टर ट्रॉली से भी टकरा गया। घटना के चार घंटे के बाद चिकित्सा सेवा उपलब्ध कराने वाली गाडी पहुंची। गुस्साए लोगों का गुस्सा राहत कार्य में देरी होने से और भी भड़क गया। यात्रियों ने राहत कार्य के लिए आई हुई ट्रेन पर पथराव किया। डॉक्टरों की टीम और रेलवे स्टाप ने डिब्बे का फाटक बंद करके किसी तरह से अपनी जान बचाई।












Click it and Unblock the Notifications