प्रधानमंत्री ने कानून तोड़कर की एलिजाबेथ से शादी
हरारे। कोर्ट के मना करने के बावजूद जिम्बाब्वे के प्रधानमंत्री मॉर्गन श्वागराई (60) ने शनिवार को अपनी प्रेमिका एलिजाबेथ मशेका से शादी कर ली। प्रेमिका एलिजाबेथ राष्ट्रपति राबर्ट मुगाबे की पार्टी के एक वरिष्ठ सदस्य की बेटी हैं। आयोजित समारोह के दौरान दोनों ने एक दूसरे को अंगूठी पहनाई फिर शादी की रस्में पूरी की, लेकिन अभी कानूनी प्रक्रिया पूरी नहीं की।
उन दोनों की शादी में राष्ट्रपति रॉबर्ट मुगाबे शामिल नहीं हुए। मार्च 2009 में मॉर्गन श्वागराई की पत्नी सुसान (31) की मौत हो गई थी। इसके बाद उन लोगों ने दूसरी शादी करने का फैसला किया था। इस बीच उनकी शादी को लेकर बहुत सारे विवाद भी खड़े हए। मॉर्गन की पूर्व प्रेमिका लोकार्डिया करिमासेंगा टेंबो ने उनकी पत्नी होने का दावा किया था।
उन दोनों की पूर्व नियोजित शादी का विरोध करने के लिए उसने कोर्ट में अपील भी दायर की थी। उसने कोर्ट में एक वीडियों भी जारी किया था, जिसमें शादी से जुडे कुछ साक्ष्य दिखाए गए थे। उसने कोर्ट में एक वीडियो पेश किया था, जिसमें मार्गन के दूतों को दुल्हन की कीमत का भुगतान करते हुए दिखाया गया था। वहां का रिवाज है कि पति शादी के समय अपनी पत्नी की कीमत चुकाता है।
कोर्ट ने महिला के पक्ष में आदेश दिया था, और प्रधानमंत्री की ओर से दायर याचिका को खारिज कर दिया था।












Click it and Unblock the Notifications