पासवान ने ली चुटकी कहा- फिक्स है मोदी बनाम नीतीश मैच

गुजरात में मीडिया से बातचीत में लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष पासवान ने कहा कि नरेंद्र मोदी को एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार बनाये जाने की नीतीश कुमार द्वारा खिलाफत किया जाना पूरी तरह फिक्स कुश्ती मैच की तरह है। पासवान ने कहा है कि ऐसा करके भाजपा देश के महत्वपूर्ण मुद्दे जैसे सामाजिक न्याय, धर्मनिर्पेक्षता, आदि से जनता का ध्यान भटकाने के लिये किया जा रहा है।
नीतीश के बयान गुजरात में वोटों का ध्रुवीकरण करने के लिये हैं। इससे हिन्दुओं के वोट पूरी तरह मोदी के खाते में चले जायेंगे और अन्य माईनॉरिटी वोट अन्य दलों के खाते में और यदि ऐसा हुआ तो मोदी की जीत पक्की है।
गुजरात में मोदी को देंगे टक्कर
पासवान ने कहा है कि उनकी पार्टी गुजरात में मोदी को टक्कर देने आ रही है। वो यहां से 182 सीटों पर अपने प्रत्याशियों को उतारेंगे। पार्टी का चुनावी मुद्दों में सामाजिक न्याय, धर्मनिपेक्षता, विकास और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दे होंगे।












Click it and Unblock the Notifications