टूट गया यूपीए और ममता का रिश्‍ता, शुक्रवार को इस्‍तीफा देंगे टीएमसी के मंत्री

Mamata Banerjee
कोलकाता। आज का दिन राजनीतिक गलियारे में हड़कंप मचा देने वाला रहा। ममता के जिस फैसले का पूरा देश इंतजार कर रहा था वो देर शाम 8 बजे खत्‍म हो गया। राजनीति में एक बड़ा फैसला लेते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी ने यूपीए से अपने रिश्‍ते खत्‍म का ऐलान कर दिया है। 3 घंटे से भी लंबे समय तक चली टीएमसी सांसदों के बैठक के बाद ममता ने यह फैसला लिया है। बैठक के बाद प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के 6 मंत्री इस्‍तीफा देंगे। ममता ने साफ शब्‍दों में इस बात का ऐलान कर दिया कि वो उनकी पार्टी यूपीए 2 में नहीं रहेगी।

ममता बनर्जी ने ऐलान करते हुए कहा कि शुक्रवार को पार्टी के कोटे से केंद्र में मंत्री इस्‍तीफा देंगे। मंगलवार शाम को कोलकाता में पार्टी के तीन घंटे तक चली बैठक के बाद ममता बनर्जी ने ऐलान किया कि वो केंद्र की नीतियों से बेहद खफा हैं। ममता बनर्जी ने कहा कि कांग्रेस ने कभी टीएमसी का सम्‍मान नहीं किया और हमेशा बंगाल के नेताओं को अपशब्‍द कहा है। ममता ने कहा कि सरकार में हम लोगों से पूछकर कोई फैसला नहीं होता है। ममता बनर्जी ने सरकार सरकार पर यह आरोप लगाया है कि केंद्र कोयला घोटाले से लोगों का ध्यान खींचना चाहती है।

गौरतलब है कि डीजल, गैस और मल्टी ब्रैंड रीटेल में एडफीआई के मुद्दे पर यूपीए सरकार से नाराज ममता बनर्जी ने सरकार को 72 घंटे का समय दिया था। मंगलवार को वह समयसीमा खत्म हो गई। इसके बाद ममता बनर्जी ने सरकार से नाता तोड़ने का ऐलान कर दिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+