कांग्रेस ने मुख्यमंत्री की बात मानी, अब 4 अक्टूबर को करेगी घेराव

मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया विभाग के अध्यक्ष मानक अग्रवाल ने कहा है कि हम कोयला आवंटन मामले में राज्य सरकार की दोहरी नीति, राज्य में कानून व्यवस्था, भ्रष्टाचार, अवैध खनन, निर्वनीकरण, बिजली की कमी, महिलाओं के खिलाफ होने वाली ज्यादतियों जैसे मुद्दों को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने जा रहे थे, लेकिन अब हम यह 4 अक्टूबर को करेंगे।
अग्रवाल ने आगे बताया कि श्रीलंका और भूटान के प्रधानमंत्रियों के आने के कारण हमने ऐसा किया है। यह निर्णय पार्टी के उच्च पदाधिकारियों की बैठक में लिया गया है।
उन्होने बताया कि यह सूचना प्रदेश कांग्रेस के सभी जिला, ब्लॉक अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं को दे दी गयी है।












Click it and Unblock the Notifications