मध्‍यप्रदेश में एबीवीपी नेता की हत्‍या

police force
शाहदोल ( एमपी) कल रात विवाद के कारण भाजपा की छात्र इकाई अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नेता की तीन लोगों ने हत्‍या कर दी। हत्‍या पर गुस्‍साएं एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन पर हंगामा किया और आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की।

पुलिस के अनुसार शाहदोल के पुरानी बस्‍ती क्षेत्र में एक विवाद पर एबीवीपी नेता सूरज यादव (21) की कुछ लोगों ने चाकू मारकर हत्‍या कर दी, आरोपी हत्‍या कर फरार हो गये। कथित तौर पर हत्‍या के आरोपी अंकुर शर्मा, हनीफ और एक अज्ञात व्‍यक्ति है।

जैसे ही हत्‍या की खबर एबीवीपी कार्यकर्ताओं को पता चली उन्‍होने स्‍थानीय पुलिस स्‍टेशन पर हंगामा किया और आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार करने की मांग की। कार्यकर्ताओं ने दुकानदारों से हाथापाई कर दुकानें भी बन्‍द करवा दी। पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए क्षेत्र में पुलिस फोर्स तैनात कर दिया है और अ‍ब स्थिति नियंत्रण में है।

वरिष्‍ठ पुलिस अधिकारी इंस्‍पेक्‍टर जनरल वेद प्रकाश शर्मा और पुलिस अधीक्षक ने प‍ुलिस स्‍टेशन पर पहुंचकर कार्यकर्ताओं को शान्‍त किया और आरोपी को जल्‍द गिरफ्तार करने का वादा किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+