सलमान रूश्‍दी पर 33 लाख अमेरिकी डॉलर का ईनाम

Iran raises bounty for killing Salman Rushdie
ईरान के फाउंडेशन 'खोदान' ने भारतीय मूल के प्रख्‍यात ब्रिटिश लेखक सलमान रूश्‍दी की हत्‍या करने के लिए पूर्व घोषित ईनाम की राशि में इजाफा कर दिया है। समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्‍ती के अनुसार रूश्‍दी पर ईनामी राशि में ऐसे समय वृद्धि की गई, जब अमेरिका में निर्मित इस्‍लाम विरोधी फिल्‍म 'इनोसेंस ऑफ मुस्लिम्स' का दुनिया भर में विरोध देखने को मिल रहा है। ईनाम की राशि को बढ़ाने के बाद अब रूश्‍दी की हत्‍या करने वाले को 33 लाख अमेरिकी डॉलर दिए जाने की घोषणा की गई है।

फाउंडेशन के मुखिया हसन सनेई ने ईरान की मीडिया को बताया कि जो रूश्‍दी की हत्‍या करेगा, उसको ईनाम की राशि 500,000 अमेरिकी डॉलर बढ़ाकर दी जाएगी। ईनाम की राशि में इजाफा करने के बाद रूश्‍दी के हत्‍यारे को 33 लाख अमेरिकी डॉलर दिए जाने की घोषणा की गई। इस फाउंडेशन का रूश्‍दी पर आरोप है कि उन्‍होंने अपनी किताब 'द सैटेनिक वर्सेज' के द्वारा मुसलमानों की आस्‍था को ठेस पहुंचाया है।

रूश्‍दी की हत्‍या के लिए ईरान में सन 1989 में ही फतवा जारी हो गया था। यह फतवा इरान के आध्‍यात्मिक नेता दिवंगत अयातुल्‍ला रूहल्‍ला ने जारी किया था। ईरानी नेता ने इस उपन्‍यास को इस्‍लाम पर हमला करने वाला बताया था। शुरू में रूश्‍दी पर 10 लाख डॉलर का ईनाम घोषित किया गया था। मुस्लिम समुदाय का आरोप है कि इस किताब में मोहम्‍मद का तिरस्‍कार किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+