सपा का यू-टर्न, विदेशी किराना को यूपी में मिल सकती मंजूरी

Samajwadi Party leader Ram Gopal Yadav
नई दिल्‍ली। विदेशी किराना का विरोध कर रही समाजवादी पार्टी के यू-टर्न से केंद्र सरकार को बड़ी राहत मिलती दिख रही है। समाजवादी पार्टी ने साफ तौर पर कह दिया है कि अगर कांग्रेस शासित प्रदेशों को इस नीति से फायदा होता है, तो भविष्‍य में उत्‍तर प्रदेश में भी विदेशी किराना को लागू किया जा सकता है। समाजवादी पार्टी के महासचिव रामगोपाल यादव ने एक टीवी चैनल को दिए गए इंटव्‍यू में पार्टी का विचार रखा।

यादव ने कहा कि विदेशी किराना से लगभग 5 करोड़ लोगों के बेरोजगार होने का खतरा है। इसके साथ ही इस नीति का लगभग 20 करोड़ लोगों पर बुरा असर पड़ेगा। पहले विदेशी किराना को लेकर सपा का केंद्र विरोधी रूख देखने को मिल रहा था, लेकिन अब उनके रूख में थोड़ी नरमी नजर आ रही है। जो पार्टी अभी तक यूपी में इसका जमकर विरोध कर रही थी, अब उसका रूख समर्थन की ओर मुड गया है।

यादव ने केवल एफडीआई ही नहीं बल्कि सरकार का समर्थन जारी रहने की बात दोहराकर यूपीए सरकार की चिंता को काफी कम कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि अगर यूपीए सरकार गिरती है, तो उससे सांप्रदायिक ताकतों को लाभ मिलेगा। इसलिए हम नहीं चाहते कि सांप्रदायिक ताकते सरकार के गिरने का लाभ उठाए। सपा मौजूदा सरकार के साथ बने रहना चाहती है। सपा का यह कदम भविष्‍य में मिलने वाले राजनीतिक फायदों को लेकर भी हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+