शरद, गडकरी करेंगे 'भारत बंद' की शुरूआत

भाजपा प्रवक्ता प्रकाश जावड़ेकर ने मीडिया से कहा कि 20 सितंबर को आयोजित होने वाली भारत बंद को पूरी तरह से जनता समर्थन दे रही है। यह तो विपक्ष पर हमले की शुरूआत है अंत नहीं। अगर सरकार अपने फैसले को वापस नहीं लेती, तो आंदोलन का रूख और सख्त होगा। सरकार ने डीजल के दाम बढ़ाकर और एलपीजी सिलेंडरों पर सब्सिडी लगाकर पहले से ही महंगाई से जूझ रही जनता की कमर तोड़ने का काम किया है।
उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह कहते हैं कि जनता ने उन्हें चुना है, लेकिन जनता ने उन्हें लूटने के लिए देश की कमान नहीं थमाई। विदेशों के कई शहरों में वालमार्ट के स्टोर खोलने की इजाजत नहीं दी, क्योंकि ऐसा करने से वहां के रोग बेरोजगार हो जाते। यूपीए सरकार ने लोगों को रोजगार तो दिया नहीं, और रोजगारों को बेरोजगार करने की साजिश भी रच डाली। खुदरा क्षेत्र में विदेशी निवेश जिस भी राज्य में लागू होगा, वहां के लोगों में भारी संख्या में बेरोजगारी आ जाएगी।












Click it and Unblock the Notifications